Wednesday, October 21st, 2026

आखिरी दो टेस्ट के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया

मेलबर्न
तमिलनाडु के बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन  को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाकी दो मैचों के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के दौरान मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. वह श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों से पहले इस चोट से उबर नहीं पायेंगे’.

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने यादव की जगह टीम में टी. नटराजन को शामिल किया है. बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले शार्दुल ठाकुर को अनुभवी तेज गेंदबाज के बाद मोहम्मद शमी की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. शमी के दाहिने हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था’.

 

#आखिरी दो टेस्ट

Source : Agency

पाठको की राय